दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/ सिंगरौली
सिंगरौली/- इन दिनों चोरी का शिलशिला थमने का नाम नही ले रहा, जिले से लेकर ग्रामीण आंचलों तक चोरों का आतंक,लोगो का जीना हराम कर रखे हैं चोर, क्षेत्र मे अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं,रात्रि मे अब चोरों का डर सताने लगा। मामला पुलिस चौकी निवास क्षेत्र का है जहां चोरों के हौसले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि रात को १:३० पर शासकीय पटवारी भवन निवास में CCTV कैमरा तोड़कर चोर, चोरी करने के फिराक मे था, उसी समय घर मे सो रहा बच्चा जग जाता है और वह जोर जोर से रोने लगता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटवारी भवन निवास में पटवारी प्रियंका रघुवंशी अपने परिवार सहित निवास करती हैं,जिनके द्वारा दिनांक 28/04/2026 को पुलिस चौकी निवास में शिकायत दर्ज कराई गयी है कि जब सुबह वो अपने निवास में पीछे के आंगन तरफ गयी तो पाया कि एक कैमरा अपनी जगह नहीं है, और उस जगह पर तार आदि टूटे पड़े है और जब कैमरा का फुटेज चेक किया जो पाया कि दिनांक २८/०४/२०२६ रात को 1:36:37 पर एक अज्ञात व्यक्ति आवास के पीछे की रखी लकड़ी की सीढ़ी उठाकर कैमरे की नजर से बचते हुए भवन के दूसरे तरफ जाता है और भवन के छत पर चढकर पीछे से कैमरा तोड देता है जिसके बाद उस कैमरे से फुटेज आना बंद हो जाता है, और इसी वक्त घर में बच्चे के जाग जाने के कारण वो चुपके से भाग जाता है जिस कारण वह किसी भी योजना को अंजाम नहीं दे पाता है , निवास पुलिस द्वारा मौका जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सवाल यह है कि अगर उस समय कोई घर का सदस्य बाहर आया होता तो अज्ञात व्यक्ति उन पर हमला भी कर सकता था, किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता था, एक शासकीय आवास जहाँ चारों तरफ CCTV कैमरा एवं लाइट की पर्याप्त व्यवस्था होने के बाद भी चोरों के इस प्रकार हौसले होना पुलिस प्रशासन के लिए एक गंभीर चुनौती है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







