प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दिन के उजाले में दो घरों में चोरों ने किया हाथ साफ सोना चांदी के जेवरात व नगदी लेकर हुए थे फरार
सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना अंतर्गत कोरसर कोठार में चार महीने के भीतर दिनदहाड़े दो चोरी की घटनाओं ने चितरंगी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों ही मामलों में अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है।ताजा घटना 17 अप्रैल 2026 की है, जब सुनीता कोइरी के सूने घर का ताला तोड़कर चोर 16 हजार रुपये नगद और जेवर लेकर फरार हो गए। इससे पहले उनकी दुकान में आगजनी की घटना भी हो चुकी है, जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ जनवरी में रोशन कोइरी के घर हुई चोरी भी अब तक अनसुलझी है। लगातार वारदातों से ग्रामीणों में भय का माहौल है और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।आखिर कब तक चोर बेखौफ रहेंगे और पुलिस यूं ही खाली हाथ?
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







