रेत माफियाओं पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: बिना पास परिवहन करती ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली, 27 अप्रैल 2026।
जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती और तेज कर दी है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है।इसी क्रम में खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने जांच के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्रमांक MP66ZD8068) को बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते हुए पकड़ा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।जब्त वाहन को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकी जयंत में खड़ा कराया गया है अधिकारियों के अनुसार, संबंधित वाहन के खिलाफ खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह कड़ी और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment