सिंगरौली में पार्सल डिलीवरी को लेकर विवाद, डिलीवरी बॉय से मारपीट; FIR दर्ज

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचनी में ऑनलाइन पार्सल डिलीवरी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है, जहां जूते का साइज छोटा होने पर पैसे वापस मांगने को लेकर डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागेंद्र शाह (29 वर्ष), निवासी ग्राम जरहा, 26 अप्रैल को एक ऑनलाइन कंपनी का जूते का पार्सल लेकर ग्राम कचनी पहुंचे थे। उन्होंने पार्सल ग्राहक रविंद कुशवाहा को सौंप दिया और भुगतान भी प्राप्त कर लिया।
बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद जब नागेंद्र वापस लौट रहे थे, तभी नारायणदास कुशवाहा ने उन्हें रोक लिया और जूते का साइज छोटा बताते हुए तत्काल पैसे वापस करने की मांग की। इस पर नागेंद्र ने कंपनी की प्रक्रिया का हवाला देते हुए कहा कि रिफंड ऑनलाइन माध्यम से ही संभव है और मौके पर नकद राशि वापस नहीं की जा सकती।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और डिलीवरी बॉय नागेंद्र शाह के साथ मारपीट की गई। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।घटना के बाद नागेंद्र शाह ने बैढ़न थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment