जनसुनवाई में 175 आवेदन प्राप्त, मौके पर 91 आवेदनों का निराकरण

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज मंगलवार को कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 175 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 91 आवेदनों का निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए कलेक्टर श्री गुप्ता ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को समयबद्ध रूप से समाधान उपलब्ध कराया जाए। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निराकरण कर आवेदकों को राहत प्रदान की गई। जनसुनवाई में प्रस्तुत इन सभी आवेदनो पर निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय-सीमा में सभी आवेदनों का निराकरण हो सके। जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया। जनसुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।जनसुनवाई के दौरान विदिशा के ग्राम सोंठिया की श्रीमती अंगूरी बाई ने बीपीएल कार्ड बनवाने के संबंध में, विदिशा के बरईपुरा निवासी स्नेहा कुशवाहा ने जन्म प्रमाण पत्र में सन् सुधरवाने, शमशाबाद तहसील के ग्राम बुढ़ाखेड़ा की श्रीमती ममता बाई ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा सहायता राशि का भुगतान न करने के संबंध में, विदिशा के शिक्षक कॉलोनी निवासी श्रीमती पानबाई पत्नी स्वर्गीय हल्के राम ने 6 साल हो बाद भी प्रार्थी की मंजूर कुटी अब तक नहीं मिल सकी के संबंध में, ग्राम हिरनई निवासी श्रीमती सुमित्रा बाई पति मुन्नालाल कुशवाहा ने अपनी व्यक्तिगत परेशानी संबंधी आवेदन दिया। इसके अलावा ग्राम पंचायत नटेरन निवासी श्री रवि रघुवंशी ने समग्र आईडी में त्रुटि सुधार एवं लंबित अनुरोध संख्या 211609923 को स्वीकृत करने संबंध में, विदिशा के बस स्टैंड स्थित वार्ड नंबर 11 के समस्त वार्ड वासियों ने नाली एवं सीवर लाइन और फुटपाथ बनाने हेतु आवेदन पत्र दिया है। बासौदा तहसील के ग्राम मिर्जापुर कुल्हार निवासी श्रीमती प्रीति कटारे ने प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत सड़क निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अथवा भूमि के बदले भूमि प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन दिया है।जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री दीपाश्री गुप्ता, विदिशा एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment