भौंरासा पहाड़ स्थित में युवक की संदीप परिस्थितियों में मृत्यु; पुलिस मामले की जांच में जुटी परिजनों ने किया चक्का जाम

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

कुरवाई : भौंरासा पहाड़ स्थित पीएस माइंस में काम करने वाले एक 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने का दुखद मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मोर्चा संभाल लिया है और घटना के हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम झगरिया निवासी सौमित लोधी (पिता लखन लोधी), जो माइंस पर भोजन बनाने का कार्य करता था, गोविंद नामक व्यक्ति डंफर वाहन द्वारा सौमित को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।अस्पताल प्रबंधन ने युवक के सिर में लगी गंभीर चोट को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी और बेहतर उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज विदिशा रेफर कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही रिकॉर्ड दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मंगलवार दोपहर 4:00 बजे मिली जानकारी
निम्नलिखित बिंदुओं पर गहनता से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं युवक के सिर में लगी चोट और कानों से बहते रक्त के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रात में युवक को बुलाए जाने के कारणों और उसे अस्पताल ले जाने वाले डंपर चालक के बयानों की तस्दीक की जा रही है। पुलिस बल ने माइंस परिसर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।‌ सोर्स से प्राप्त खबर

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment