भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी ने संभाली कमान, संगठन विस्तार पर जोर

SHARE:

नर्मदापुरम में अनुसूचित जाति वर्ग को जोड़ने का लक्ष्य

केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक

नर्मदापुरम भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नर्मदापुरम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी ने पदभार ग्रहण करने के बाद संगठन विस्तार का काम तेज कर दिया है।
जिलाध्यक्ष बनने के बाद दिनेश चौधरी ने कहा कि मोर्चा का मुख्य उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चल रही योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत व छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए मोर्चा गांव-गांव अभियान चलाएगा।
संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता
दिनेश चौधरी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं। दलित बस्तियों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। पूर्व में वे मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का दायित्व भी निभा चुके हैं। बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, संत रविदास जयंती जैसे आयोजनों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का दावा
उन्होंने बताया कि जिले के सभी 24 मंडलों में मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। 2028 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अजा वर्ग में भाजपा का जनाधार बढ़ाना प्राथमिकता होगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment