संवादाता दिलीप बिरला
सनावद। लाभार्थी से आवास योजना की राशि जारी करने के नाम पर मांगी थी रिश्वत , 2 साल से थी लाभार्थी परेशान, मामला सनावद के समीप बसे ग्राम भोमवाड़ा पंचायत का है जहाँ के सरपंच प्रतिनिधि और सचिव को लोकायुक्त की टीम ने आवास योजना के नाम रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया है है आपको बता दे कि फरियादी कविता पति गजेंद्र यादव का आवास योजना में नाम दो वर्ष पूर्व आया था उनकी आवास योजना की राशि आवंटन को लेकर पंचायत सचिव जितेंद्र पवार और सरपंच प्रतिनिधि चिंताराम के द्वारा पचास हजार रुपये की मांग की गई थी किन्तु इसका बीच का हल निकाल कर मामला बीस हजार मे तय हुआ था फरियादी द्वारा दस हजार की राशि उनके खाते में देने के बाद भी उनको आवास की राशि जारी नहीं की गई और तय राशि देने के बाद आवंटन की बात कही गई जिसे लेकर कविता बाईं के द्वारा लोकायुक्त में इस मामले की शिकायत की गई थी आज तय शुदा जगह पर कविता बाईं को सचिव और सरपंच प्रतिनिधि के द्वारा बाकी राशि लेकर बुलाया गया था जिसमें लोकायुक्त के डीएसपी आनन्द चौहान के निर्देशन मे टीम ने कार्यवाही करते हुऐ आठ हजार रुपये का लेनदेन करते समय दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है सरपंच प्रतिनिधि चिंताराम और सचिव जितेंद्र पवार से लोकायुक्त की टीम के द्वारा इस मामले पूछताछ की जा रही है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







