ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा का नशे पर बड़ा प्रहार, महिला तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
कबाड़ी मोहल्ला में घर पर दी दबिश, 50 सीसी नशीली कफ सीरप व 480 कैप्सूल बरामद, ढाई माह पहले ही जेल से छूटी थी आरोपी
रीवा जोन IG गौरव सिंह राजपूत के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेडिकल नशे का कारोबार करने वाली एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कबाड़ी मोहल्ला निवासी एक महिला अपने घर से मेडिकल नशे की बिक्री कर रही है। सूचना पर थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने टीम के साथ महिला के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 50 नग कोडीन युक्त नशीली सीरप और 480 नशीली कैप्सूल बरामद की गईं।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध पूर्व से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी महिला ढाई महीने पूर्व ही जेल से रिहा होकर आई थी। जेल से छूटने के बाद उसने पुनः अवैध नशे का कारोबार शुरू कर दिया था।
थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी महिला को इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां कहां से मिल रही थीं।
थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने कहा कि रीवा को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं को बर्बाद करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे के कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई