मोहिनी एकादशी पर अभिनेता गोविन्दा ने लिया बांकेबिहारी जी का आशीर्वाद

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी

मन पूरी तरह से शांत और प्रभु की भक्ति में लीन हो जाता है: गोविन्दा
मथुरा। फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति में अपनी छवि बना चुके अभिनेता गोविंदा मोहिनी एकादशी (सोमवार) पर जब ठाकुर बांकेबिहारीजी का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे तो भक्तों में उनकी दीवानगी सिर चयकर बोली। मंदिर परिसर में श्रद्धालु आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन छोड़ गोविंदा की ओर पहुंचने को उत्साहित दिखाई दिए तो रास्तों में भी श्रद्धालु और स्थानीय लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने, वीडियो बनाने की होड़ लगी रही। भारी सुरक्षाघेरे में गोविंदा ने आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वहीं पूज्य संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। गोविंदा ने कहा कि ’वृंदावन केवल एक स्थान नहीं, बल्कि साक्षात् प्रेम और भक्ति का स्वरूप है। यहां आने के बाद मन पूरी तरह से शांत और प्रभु की भक्ति में लीन हो जाता है।’
फिल्मी अभिनेता गोविंदा सोमवार को मोहिनी एकादशी पर सोमवार सुबह करीब बाहर बजे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को पहुंचे। मंदिर में जब अभिनेता गोविंदा ने एंट्री ली तो पहले से मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु जो कि ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन का आनंद ले रहे थे। अचालक अपने बीच गोविंदा को देखा वे उनके समीप आने को उत्साहित दिखाई दिए। हर कोई गोविंदा के समीप आकर सेल्फी लेने की होड़ में दिखाई दिया तो पुलिसफोर्स और उनके निजी सुरक्षाघेरे ने श्रद्धालुओं को समीप आने से रोक दिया। लेकिन, हर किसी की नजर गोविंदा पर जाकर टिक गई। हर श्रद्धालु के मन में एक ही सवाल किस तरह से गोविंदा मंदिर के वीआईपी कटहरा में पहुंचकर आराध्य के दर्शन करते हैं। मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी को छोड़ अपनी नजर गोविंदा पर ही टिकाए रखी और करीब पंद्रह मिनट तक गोविंदा मंदिर में रहे तो उनके समीप पहुंचने की होड़ श्रद्धालुओं में देखने को मिली। जब गोविंदा मंदिर से बाहर निकलकर मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पहुंचे तो मंदिर की गली में गोविंदा के प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया। अभिनेता गोविंदा ने मंदिर में सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी द्वारा उच्चरित मंत्रों के मध्य आराध्य बांकेबिहारीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सेवायतों ने गोविंदा को ठाकुरजी का प्रसादी अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया। दर्शन के बाद गोविंदा राधा निवास पहुंचे, जहां उन्होंने वर्तमान समय के प्रख्यात संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से भेंट की। गोविंदा ने महाराज जी के चरणों में बैठकर काफी देर तक आध्यात्मिक चर्चा की और जीवन के मार्गदर्शन के लिए उनका आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर गोविंदा और महाराज जी की इस मुलाकात की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। गोविंदा ने भी हाथ जोड़कर और मुस्कुराते हुए अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment