प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता कबड्डी खो खो एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बहिन आकांक्षा राठौड़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सरस्वती विद्या मंदिर, सीहोर की बहिन आकांक्षा राठौड़ ने प्रांत स्तरीय कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
दिनांक 25 अप्रैल 2026 से 28 अप्रैल 2026 तक भोपाल के शारदा विहार में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बहिन आकांक्षा राठौड़(पिता – श्री अरविंद सिंह राठौड़) ने
400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान
600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अब वे क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छिंदवाड़ा जाएँगी।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने बहिन आकांक्षा राठौड़ को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment