तहसील न्यायालय लटेरी में “मध्यस्थता केन्द्र” भवन का ई-लोकार्पण

SHARE:

लटेरी से मुजीव खान

17.04.2026, शुक्रवार को माननीय न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधिपति, म.प्र. उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कर कमलों से एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया, प्रशासनिक न्यायाधिपति, म.प्र. उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री आनंद सिंह बहरावत, न्यायाधिपति, म.प्र. उच्च न्यायालय एवं पोर्टफोलियो जज विदिशा की गरिमामयी उपस्थिति में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

मध्यस्थता केन्द्र लटेरी का कुशल निर्माण माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय विदिशा श्री शेख सलीम साहब के निर्देशानुसार पी.आई.यू. विभाग द्वारा किया गया। उक्त निर्माण कार्य में विशेष सहयोग श्री नितेन्द्र सिंह तोमर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विदिशा का रहा। मध्यस्थता केन्द्र का लोकार्पण जन सामान्य को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय दिलवाए जाने के उद्देश्य से किया गया है। उक्त कार्यक्रम में श्रीमती कविता दीप खरे, अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति एवं अपर सत्र न्यायाधीश लटेरी, सुश्री अंकिता प्लास, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लटेरी, श्री मालम सिंह धाकड़, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ लटेरी, वरिष्ठ अभिभाषक श्री एस.पी. श्रीवास्तव, श्री चम्पालाल शर्मा, श्री बी.एस. जादौन, श्री एम.ए. खान, श्री एम.के. तारण, श्री सुधीर श्रीवास्तव, श्री के.बी. श्रीवास्तव, श्री पर्वत सिंह अहिरवार सविच अधिवक्ता संघ, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्तागण, श्री रमेश मरावी जेल अधीक्षक, श्री जय कुमार सिंह थाना प्रभारी लटेरी, श्री अनुज प्रताप सिंह थाना प्रभारी आनंदपुर, श्री लक्ष्मण सिंह डाबर थाना प्रभारी मुरवास, पी.आई.यू. विभाग के इंजीनियर श्री चन्द्रप्रकाश गुप्ता जी, कांट्रेक्टर श्री मनोज कुमार अहिरवार एवं न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई