दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.बृजेश कुमार शर्मा द्वारा विगत 12 वर्षों में 30000 से अधिक महिला नसबंदी ऑपरेशन किये!
जानकारी देते हुए डॉ.बृजेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2014 से आज तक मेरे द्वारा शिवपुरी एवं दतिया जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों जैसे शिवपुरी जिले मे बदरवास, कोलारस, रन्नौद, खतौरा, पिछोर, मनपूरा, खोड, करेरा, दिनारा, सिरसौद, खनियाधाना, बामोर कला, मुहारी कला, नरवर तथा दतिया जिले की बसई में 30000 हजार से अधिक महिला नसबंदी ऑपरेशन (एलटीटी) किए गए हैं। जहाँ अभी तक के 12 वर्षों में ऑपरेशन करने में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नही आई तथा सभी ऑपरेशन सफल रहें। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी डॉ.संजय ऋषिश्वर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.संजीव सांडे सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ का सहयोग रहा है। जो सदैव अपनी ड्यूटी के साथ-साथ इस कार्य को प्राथमिकता के साथ करते हैं! डॉक्टर के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार तथा सामाजिक संगठन के लोगों ने प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाईयां दी!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







