पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पलेरा पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार

पलेरा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा जिला टीकमगढ़ में महिला संबंधी गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलेरा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के पर्यवेक्षण में थाना पलेरा द्वारा अप.क्र. 103/2026 धारा 64(1), 65(2) बीएनएस एवं 4(2), 5(एम) पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर त्वरित विवेचना प्रारंभ की गई।प्रकरण में आरोपी छोटेलाल कुशवाहा (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम बन्नेबुजुर्ग, थाना पलेरा को दिनांक 16.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जतारा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। तेज कार्रवाई, मजबूत संदेश इस त्वरित कार्यवाही ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति भार्गव, उपनिरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उपनिरीक्षक फूलचन्द्र बौद्ध सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।जिला पुलिस टीकमगढ़ महिला सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने हेतु निरंतर सक्रिय है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई