मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियाँ अंतिम चरण में; प्रभारी कलेक्टर और एसपी ने ग्राम सिरसोदिया में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
धार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिनांक 19 अप्रैल 2026 को धार जिले के ग्राम सिरसोदिया (तहसील धरमपुरी) में प्रस्तावित भ्रमण और ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने आज ग्राम सिरसोदिया पहुँचकर हेलीपैड स्थल, मंच और कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों की समीक्षा की। प्रभारी कलेक्टर श्री चौधरी ने हेलीपैड और सभा स्थल पर बेरिकेडिंग, अग्निशमन यंत्रों (फायर फाइटर) की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा घेरे और वीआईपी प्रोटोकॉल के पालन हेतु पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया।
सिरसोदिया में आयोजित होने वाले विशाल कन्या विवाह कार्यक्रम के लिए बनाई गई वेदियों, हवन कुण्डों और पाण्डाल का भी अवलोकन किया गया। प्रभारी कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विवाह जोड़ों और उनके परिजनों के लिए भोजन, पेयजल और बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। हेलीपैड पर बेरिकेडिंग और सुरक्षा प्रमाणपत्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संपूर्ण कार्यक्रम स्थल पर 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति और जनरेटर बैकअप की व्यवस्था अधीक्षक यंत्री द्वारा की जाएगी।
मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान हेलीपैड और सभा स्थल पर आवश्यक दवाओं और जीवन रक्षक उपकरणों सहित एम्बुलेंस व मेडिकल टीम तैनात रहेगी। निरीक्षण के दौरान अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं ताकि आयोजन गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई