ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मिसाल, छातैर स्कूल का शानदार रिकॉर्ड कायम

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो,नीरज बिदुआ

बरेली| ग्राम छातैर के शासकीय हाई स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल कायम करते हुए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगातार छठे वर्ष भी 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर इतिहास रच दिया है। सीमित संसाधनों और कोचिंग सुविधाओं के अभाव के बावजूद यहां के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि प्राप्त की है। इस वर्ष कक्षा 10वीं में कुल 26 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे, जिनमें 15 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। परीक्षा परिणाम में 23 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 3 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय अपनी उत्कृष्ट शिक्षा पद्धति और पिछले वर्षों में लगातार शत-प्रतिशत परिणाम देने के लिए राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री एवं कलेक्टर द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। विद्यालय के प्राचार्य सलमान खान ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल, सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने भी विद्यालय का दौरा कर यहां के परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त की थी। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से चर्चा कर इस वर्ष भी शत-प्रतिशत परिणाम लाने का संकल्प दिलाया था, जिसे सभी ने मिलकर पूरा किया ग्रामवासियों और क्षेत्र के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय बनी हुई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई