एसडीएम और विभागों के साथ भारतीय किसान संघ की बैठक, 13 सूत्रीय मांगों पर हुई चर्चा

SHARE:

लटेरी से मुजीव खान
लटेरी, 15 अप्रैल 2026
रबी फसल की समर्थन मूल्य खरीदी में आ रही विसंगतियों को लेकर भारतीय किसान संघ जिला विदिशा की इकाई लटेरी ने मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में बैठक की। बैठक में एसडीएम सहित कृषि, खाद्य, राजस्व और सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में एसडीएम नितिन जैन, नायब तहसीलदार भास्कर रघुवंशी, कृषि विभाग के एसडीओ रितेश परमार, सहकारिता बिस्तार अधिकारी अरविंद रघुवंशी ,फूड अधिकारी अंजना इक्का, बेयर हाउस प्रबंधक अभिनब शर्मा,सोसाइटी प्रबंधक मुकेश शर्मा और बबलू बघेल उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ की ओर से इकाई अध्यक्ष चंद्रभान बघेल, चरण सिंह राजपूत, लाखन बघेल, सुरेंद्र बघेल, शैलेंद्र रघुवंशी सहित कई किसान प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक के प्रमुख बिंदु:
किसान संघ ने रबी फसल खरीदी में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को 13 बिंदुओं में अधिकारियों के सामने रखा। मुख्य मांगें इस प्रकार रहीं:

1. तेवड़ा 0% अव्यावहारिक: चना में तेवड़ा की मात्रा 0% रखी गई है जिसे पिछले वर्ष की तरह 5% मान्य किया जाए। मौजूदा व्यवस्था से ट्रॉलियां केंद्रों पर खड़ी हैं।
2. ओटीपी सिस्टम लागू हो: तुलाई में बायोमेट्रिक सिस्टम के साथ पिछले वर्ष की तरह ओटीपी सिस्टम भी मान्य किया जाए।
3. सभी केंद्र चालू किए जाएं: चना-मसूर की खरीदी 30 मार्च से शुरू हुई, पर कई केंद्र अभी चालू नहीं हुए। 30 मार्च को स्लॉट बुक कराने वाले किसानों की तुलाई नहीं हो पाई।
4. *खरीद सीमा बढ़े:* वर्तमान में एक किसान से सिर्फ 100 क्विंटल चना खरीदा जा रहा है। मांग है कि गिरदावरी में जितना चना दर्ज है उतना खरीदा जाए।
5. *गेहूं की दैनिक क्षमता बढ़े:* उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी की एक हजार क्विंटल प्रतिदिन की क्षमता को बढ़ाकर पंद्रह सौ क्विंटल प्रतिदिन किया जाए।
6. *अवकाश निरस्त हों:* उपार्जन केंद्रों पर रविवार छोड़कर अन्य समस्त अवकाश निरस्त किए जाएं जिससे गेहूं तुलाई की मात्रा बढ़ सके।
7. *स्लॉट बुकिंग सत्यापन ठीक हो:* स्लॉट बुकिंग में सैटेलाइट द्वारा असत्यापित हो रही सत्यापन की समस्या का शीघ्र निदान किया जाए।
8. *फर्जी पंजीयन की जांच:* विदिशा जिले में फर्जी पंजीयन कर समर्थन मूल्य पर बिक्री करने वालों की जांच हो।
9. *खरीद केंद्र बढ़ें:* आवश्यकता अनुसार गेहूं, चना, मसूर के खरीद केंद्र बढ़ाए जाएं।
10. *केसीसी भुगतान शीघ्र हो:* जिला सहकारी बैंक में केसीसी जमा करने वाले किसानों का भुगतान जल्द किया जाए।
11. *फायर गाड़ी बढ़ाई जाए:* लटेरी में आगजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी के कारण समस्याएं आ रही हैं, जिसके लिए फायर गाड़ी की संख्या बढ़ाई जाए।
12. *साप्ताहिक समीक्षा बैठक:* समर्थन मूल्य खरीदी की समीक्षा हेतु एसडीएम और किसान संघ की साप्ताहिक बैठक तय की जाए।
13. *स्लॉट बुकिंग साइट ठीक हो:* गेहूं स्लॉट बुकिंग की साइट सही नहीं चल रही है, जिससे किसान परेशान हैं।

*अन्य मुद्दे और चेतावनी*
बैठक में केंद्रों पर तुलाई में बाधा, फसल मापदंड, नरवाई में आग और बैंक ऋण वापसी जैसे मुद्दों पर भी संवाद हुआ। किसान संघ ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो किसान धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

एसडीएम नितिन जैन ने सभी विभागों को किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। स्लॉट सत्यापन में सेटेलाइट असत्यापन की समस्याओं हेतु पटवारियों को निर्देशित कर जल्द निदान का आश्वासन दिया गया और 15 अप्रैल से पहले की गई शिकायतों पर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई