दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह अजय जैन पत्रकार की सुपुत्री गुनगुन जैन ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में गणित संकाय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95 प्रतिशत अंक (500 में से 475) प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुनगुन जैन की इस उल्लेखनीय सफलता से उनके परिजनों में हर्ष का वातावरण है। ज्ञात रहे कि गुनगुन जैन ब्राइट कैरियर एकेडमी, अंबाह की मेधावी छात्रा हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और नियमित अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। गुनगुन ने बताया कि उन्होंने समय का सही प्रबंधन करते हुए पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया और शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का आधार बनाया। उनका लक्ष्य भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा करना है। गुनगुन की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, परिवार के सदस्यों ने भी मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और मित्रों ने भी गुनगुन को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







