सिंदुरिया महराजगंज ।स्थानीय थाना क्षेत्र के निचलौल रोड परसा मीर गेट के पास शनिवार देर रात करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूत्रों के मुताबित बता दे की पतरेंगवा टोला शीतलापुर निवासी वीरेंद्र अपने साथी शेषनाथ के साथ मिठौरा से सिंदुरिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कंचनपुर कुईया निवासी विष्णु पिता छेदी विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष की बाइकUP56AB4822 व वीरेंद्र पुत्र हरिकेश साहनी उम्र 25 वर्ष UP56AY4912बाईक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक का हैंडल और अगला पहिया अलग हो गया और तीनों युवक सड़क पर गिरकर अचेत हो गए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






