कैलाश मिश्रा बने परशुराम सेना जिला संगठन महामंत्री, परशुराम सेना परिवार एवं मित्रों ने दी बधाई शुभकामनाएं

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो ,नीरज बिदुआ
बरेली। नगर के समाजसेवी पंडित कैलाश मिश्रा को परशुराम सेना जिला रायसेन का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति परशुराम सेना मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित प्रेम गुरु, संरक्षक पं. राकेश चतुर्वेदी एवं भोपाल हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पं. चंद्रशेखर तिवारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर की गई। पं. कैलाश मिश्रा की इस नियुक्ति से नगर सहित परशुराम सेना परिवार में हर्ष का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इसे समाज सेवा और संगठन मजबूती की दिशा में एक अहम कदम बताया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पं.मनमोहन शर्मा, सुनील उपाध्याय ,जिला कोषाध्यक्ष अनिल भार्गव, पंडित विद्य्याधर शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विपिन व्यास, ब्लॉक संगठन मंत्री अंशुल भार्गव, ब्लॉक मीडिया प्रभारी नीरज बिदुआ, नगर अध्यक्ष शिवांश दुबे, प्रशांत राजोरिया, अमित शर्मा, नीरज भार्गव, अनिल गोस्वामी, उज्जवल उपाध्याय ,आदर्श तिवारी, एवं सामाजिक बंधुओं और परशुराम सेना परिवार ने पंडित कैलाश मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई