खरगौन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग फायरिंग केस में पुलिस ने की 02 और आरोपियों की गिरफ़्तारी

SHARE:

श्याम कुशवाह जिला ब्यूरोचीफ दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

पूर्व से प्रकरण में 18 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तारआरोपियों के कब्जे से पूर्व में जप्त हो चुका है लगभग 70,00,000/- रुपये का मशरुका
पुलिस ने प्रकरण में सालिग्राम उर्फ संजय एवं योगेश भाटी को किया गिरफ्तार
आरोपी सालिग्राम उर्फ संजय के कब्जे से पुलिस ने जप्त की ब्रेजा कार कीमती लगभग 10,00,000/- रुपये व मोबाईल फोन कीमती लगभग 20,000/- रुपये
आरोपी योगेश भाटी पूर्व से गिरफ्तार आरोपी राजपाल का साथी है एवं दिल्ली स्पेशल सेल व खेतिया में दर्ज प्रकरण में है सहअभियुक्त
आरोपी योगेश भाटी के कब्जे से पुलिस ने जप्त किया मोबाईल फोन कीमती लगभग 20,000/- रुपये
खरगोन पुलिस की धरपकड़ है जारी प्रकरण से जुड़े आरोपियों को लगातार किया जा रहा है गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरणः
दिनांक 17.03.2026 को सूचना कर्ता सत्येंद्र राठौड़ निवासी भीलगांव ने थाना कसरावद पर सूचना दी थी कि, उनके व उनके पिताजी दिलीप राठौड़ निवासी ग्राम भीलगांव के व्हाट्सएप पर इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से वाईस काल आया जिसमें सामने वाले ने अपना नाम हैरी बाक्सर बताया और बोला कि वो लॉरेंस विश्नोई गैंग से बोल रहा है और मैंने ही तुम्हारे घर फायरिंग की गई है और अगर तुमने 10 करोड़ रुपए नहीं दिए तो तुम्हें व तुम्हारे पिता को जान से खत्म कर देंगे मैंने फायरिंग का विडियो भेजा है । अगर पैसा नहीं दिया तो अगली बार हथगोला तुम्हारे घर पर फेंकेंगे । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कसरावद में अपराध क्रमांक 94/26 धारा 308 (4), 351 (3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी कर 10 करोड़ की फिरौती मांगने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन में सीसीटीव्ही फूटेज, मुखबिर तंत्र व तकनीकी साक्ष्यों के संकलन एवं घटना में शामिल आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिये अलग- अलग टीमों का गठन किया गया, गठित टीम को अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल को लीड करने हेतु निर्देशित किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा प्रकरण में पूर्व से शूटर, रेकी करने वाले, फरियादी के घर गोली चलवाने वाले, संसाधन उपलब्ध/सहायता करने वाले, बिश्नोई गैंग के गुर्गे व उससे पहचान करवाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने प्रकरण में कुल 18 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया गया था । प्रकरण में अग्रिम विवेचना के दौरान धारा 61(2), 111(3)(4), 249 BNS एवं 25, 27आर्म्स एक्ट का भी इजाफा किया गया है एवं पुलिस टीम के द्वारा 02 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

*गिरफ्तारशुदा 02 आरोपियों के नाम व प्रकरण में संलिप्तता की जानकारी*
गिरफ्तार आरोपी के नाम प्रकरण में संलिप्तता जप्तशुदा मशरुका व कीमत
1. सालिगराम उर्फ संजय उर्फ संजु पाटीदार पिता घनश्याम पाटीदार उम्र 48 वर्ष निवासा ग्राम करोली जिला धार शाजिशकर्ता आरोपी सचिन एंव लोकेन्द्र के साथी है 01 ब्रेजा कार कीमती लगभग 10,00,000/- रुपये
मोबाईल फोन कीमती लगभग 20,000/- रुपये

2. योगेश पिता कैलाशचंद्र भाटी उम्र 32 वर्ष निवासी नागदा जिला उज्जैन आरोपी राजपाल का साथी है मोबाईल फोन कीमती लगभग 20,000/- रुपये
कुल जप्तशुदा मशरुके की कीमती लगभग 10,40,000/-

*गिरफ्तारशुदा आरोपी के आपराधिक रिकार्ड*
1. *योगेश पिता कैलाशचंद्र भाटी उम्र 32 वर्ष निवासी नागदा जिला उज्जैन*
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
1 बिरलाग्राम 160/18 294,323,506 भादवि
2 स्पेशल सेल दिल्ली 117/22 25 आर्म्स एक्ट
3 थाना विमानतल नांदेड महाराष्ट्र 119/22 302, 307, 34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट
4 बिरलाग्राम 476/22 294,323,506,34 भादवि
6 बिरलाग्राम इस्तगासा 14/23 110 जाफ़ौ
7 खेतिया बड़वानी 159/23 365,294,323,506,342,327,364 ए, 34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट
8 बिरलाग्राम 102/23 294,323,506,34 भादवि
9 थाना ग्रेटर कैलाश दिल्ली 368/24 103 (1), 249 (ए) बीएनएस

*पुलिस टीम –*
उक्त कार्यवाही अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन व पुलिस टीम थाना कसरावद, निरीक्षक श्री रितेश यादव व उनकी टीम, उनि जितेंद्र कवचे व साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment