प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली।जिले में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े बैढ़न स्थित महाराष्ट्र बैंक में सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 5 हथियारबंद बदमाश अचानक बैंक में घुस आए और कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से बैंक के अंदर फायरिंग भी की। इस दौरान कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने की भी खबर सामने आई है।
बदमाश बैंक से लाखों रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।घटना के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।बताया जा रहा है कि यह बैंक बैढ़न थाना क्षेत्र के टॉकीज चौराहे के आगे स्थित है। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






