नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर (बढ़ियाखेड़ी): लूर्डे माता कॉन्वेंट सी.से. स्कूल, बढ़ियाखेड़ी का वर्ष 2025-26 की 10वीं स्कूल बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बेहद शानदार रहा। स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।
मेरिट सूची में अव्वल रहे ये छात्र:परीक्षा परिणाम में मीमांसा पुरोहित ने 96.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अव्या जैन 95.2% के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। अनुष्का सिंह सप्रे और सृजन राठी दोनों ने 93.6% अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा अन्य मेधावी छात्रों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा:वंशिका परमार: 93.4% ,कुशाग्र पारीक: 92.8%,निवेदिता बडोलिया: 92.4%,सारा खान: 92%,मान्या यादव: 91.4%,अरवा हुसैन: 90.8 %,अन्वय राय: 90.4%,
इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी सफल छात्र-छात्राओं का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और उन्हें भविष्य की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएँ दीं। स्कूल की उपप्राचार्या ने सभी विद्यार्थियों का मुँह मीठा कराया और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। और फादर प्रभु दास तुर्की एवं प्रिंसिपल लिनिट देवास्सी ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







