नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का किया आयोजन

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर । दिनांक 16 अप्रैल 2026 को “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर एवं शासकीय विधि महाविद्भय सीहोर के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले में आए हुए युवाओं को उक्त संबंध में जागरुक कर उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई वहीं दूसरी ओर समाजशास्त्र विभाग, एवं महिला एवं बाल विकास केंद्र, सीहोर के संयुक्त तत्वाधान में समिति सदस्य डॉ प्रमिला जैन, डॉ तिमोथयस एक्का, श्री अनिल पिपलोदिया, श्री ममतेश पंवार के प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एवं डॉ. आमिर एजाज सर के सहनिर्देशन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों को सम्मानित करना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस अवसर पर समाजशास्त्र की विभाग अध्यक्ष डॉ प्रमिला जैन ने विभिन्न गतिविधियों एवं विचार-विमर्श के माध्यम से महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों एवं उनके सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा बाहरी अतिथियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना की तथा इसे प्रेरणादायक बताया।
अंत में, आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रतिबद्धता जताई गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई