तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
तिल्दा के समीपस्थ अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र बैकुंठ के ट्रक यार्ड परिसर में संयंत्र लॉजिस्टिक्स विभाग द्वारा 17 अप्रैल 2026 को टी.बी. जांच,एक्स-रे एवं श्वसन तंत्र के जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शासकीय चिकित्सा विभाग रायपुर के टीम द्वारा नि:शुल्क तपेदिक जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।
यार्ड परिसर में उपस्थित 39 वाहन चालकों ने इस स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ प्राप्त किया।
अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ द्वारा
विभिन्न समयान्तरालों में संयंत्र में आने वाले वाहन चालकों हेतु इस प्रकार के कई आयोजन किये जाते रहते हैं जिनके लाभ प्राप्त कर चालकों द्वारा इसकी सराहना कर आभार अभिव्यक्त किये जाते हुए आयोजनों की सराहना भी की जाती है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







