केसरिया हिंदुस्तान दिनेश पौराणिक
बड़ावदा।
आगामी ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और मकान गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु आयोजित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 17.04.26 को संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कुल 17 प्रगणकों और 4 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षक भरतलाल नागर (सहायक प्राध्यापक, सैलाना) व प्रहलाद पाटीदार (उच्च माध्यमिक शिक्षक, बड़ावदा) रहे। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित दल को मकान सूचीकरण की तकनीकी बारीकियों, मोबाइल ऐप पर डिजिटल प्रविष्टियों और जनगणना के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए गए।
अंतिम दिन हुआ फील्ड अभ्यास:
प्रशिक्षण के आखिरी दिन सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को फील्ड में ले जाया गया। यहाँ प्रयोगात्मक अभ्यास के माध्यम से वास्तविक परिस्थितियों में जनगणना कार्य का अभ्यास कराया गया, ताकि गणना के दौरान कोई त्रुटि न रहे।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को पूरी सटीकता और समय सीमा के भीतर पूर्ण करना है। समापन पर चार्ज अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को पूरी निष्ठा के साथ इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने का संकल्प दिलाया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







