सभी अनाज मंडियों में रबी फसल की खरीद प्रक्रिया पारदर्शी व सुव्यवस्थित रखें – उपायुक्त अखिल पिलानी

SHARE:

– उपायुक्त ने बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
– कहा, किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया में न आने दी जाएगी समस्या

नूंह, 15 अप्रैल – नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिले की सभी अनाज मंडियों में रबी फसल की खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क व सजग है। किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उपायुक्त बुधवार को रबी फसल की खरीद प्रक्रिया के संबंध में आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला नूंह में चल रही खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उन्हें अवगत कराई।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गेहूं की फसल में लस्टर लॉस के नाम पर किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को फसल वेरिफिकेशन, गेट पास, ऑक्शन, लिफ्टिंग, लोडिंग व अनलोडिंग प्रक्रिया में तेजी लाने तथा बायोमेट्रिक सत्यापन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की सभी मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित होनी चाहिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, खरीदी गई फसल का भुगतान और उठान भी समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों या खरीद केंद्रों पर लाएं, ताकि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सीमा शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment