नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रचार प्रसार को लेकर हुई संगोष्ठी

SHARE:

बांदा। शासन के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम के तहत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांदा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की श्रृंखला में झलकारी बाई सभागार में प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता के निर्देशन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संचालन डॉ. सबीहा रहमानी ने किया।
विचार गोष्ठी में छात्राओं को अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और लैंगिक समानता को बल मिलेगा। कार्यक्रम में छात्राओं के 10-10 के समूह बनाकर अधिनियम के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया गया।
प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता ने कहा कि इस अधिनियम का उद्देश्य राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना और नीति निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने छात्राओं से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में बुधवार को महाविद्यालय से जिला परिषद होते हुए नगर पालिका बांदा तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का निर्देशन राष्ट्रीय सेवा योजना की नोडल अधिकारी डॉ. सबीहा रहमानी ने किया, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता ने की। पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासु और भारतीय जनता पार्टी की संगठन संचालिका श्रीमती ममता मिश्रा उपस्थित रहीं।
इस दौरान छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जागरूकता संदेश दिए और शासन द्वारा जारी नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से समर्थन दर्ज कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. सबीहा रहमानी तथा सहसंयोजन डॉ. ज्योति मिश्रा ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment