हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जनपद के रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन लेखाकार को सौंपा। बताया कि लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी, नियमितीकरण और सेवा शर्तों में सुधार की मांग लंबित है, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
ब्लाक अध्यक्ष साहबलाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के सभी रोजगार सेवक 16 से 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर 26 से 27 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 28 से 30 अप्रैल तक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
संगठन ने चेतावनी दी है कि एक मई को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से किसी प्रकार का दबाव न बनाने की अपील की है।इस मौके पर विनीत शुक्ला,शिव नरेश,अशोक,सुनील कुमार,राकेश कुमार,अनुरुद्ध कुमार सहित सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







