शक्ति के वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट, 14 मजदूरों की मौत

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार
धुएं के गुबार में तब्दील हुआ इलाका — 14 मजदूरों की मौत की आशंका, कई गंभीर
शक्ति। छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के सिंधी तराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक भीषण हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार प्लांट के बॉयलर में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में धूल और धुएं का विशाल गुबार छा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका धुएं के बवंडर में तब्दील हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 40 से अधिक श्रमिक झुलसकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि लगभग 14 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल प्रशासन का पूरा ध्यान राहत और बचाव कार्य पर केंद्रित है। हादसे के कारणों और संभावित लापरवाही को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

“इस खबर में दी गई मृतकों और घायलों की संख्या प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।”

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई