तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा अंतर्गत सरपंच संघ तिल्दा ब्लॉक द्वारा ग्राम देवरी के सरपंच श्रीमती दिव्या वर्मा के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में लिखित ज्ञापन दिया गया।
सरपंच संघ के तिल्दा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक वर्मा , महासचिव रजत कश्यप एवं अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ब्लॉक के सरपंच गण तिल्दा पहुंचे और जनपद कार्यालय, एसडीएम कार्यालय एवं नेवरा थाना में लिखित ज्ञापन देकर कहा कि ग्राम देवरी के सरपंच श्रीमती दिव्या के खिलाफ पंचों द्वारा नियम विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करते हुए ग्राम में सरपंच का पौनी पसारी बंद कर दिया गया है। जिसकी शिकायत सरपंच संघ द्वारा पूर्व में ही की गई है। जिस पर उचित कार्रवाई की जाए।
साथ ही उक्त अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक जनपद पंचायत तिल्दा कार्यालय में रखा गया था, जिसका स्थान बदलकर ग्राम पंचायत देवरी किया गया है। चूंकि ग्राम पंचायत की परिस्थिति पूर्व से ही तनावपूर्ण है। अविश्वास प्रस्ताव का बैठक गांव में तनावपूर्ण हो सकता है।
अतः बैठक जनपद पंचायत तिल्दा में ही किया जाए। ताकि सरपंच को अपनी बात रखने का मौका मिल सके।
सरपंच संघ तिल्दा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने कहा कि अगर तत्काल मांग पूरी नहीं हुई तो सरपंच संघ द्वारा धरना प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सरपंच गण उपस्थित हुए।
इस संबंध में एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने कहा कि सरपंचों की दो मांगे है जिसमें एक मांग सरपंच का गांव में पौनी पसारी बंद करने के मुद्दे पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
दूसरे मामले पर उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर सभी पहलूओ को देखते हुए गांव में ही बैठक आयोजित को जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







