तिल्दा में मंत्री बंगले का घेराव, कांग्रेस ने उठाए भ्रष्टाचार व जनसमस्याओं के मुद्दे

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
बायपास, सड़क, अवैध शराब व जमीन कब्जे को लेकर प्रशासन पर साधा निशाना, नारेबाजी के बीच उग्र आंदोलन की चेतावनी
तिल्दा-नेवरा | रायपुर
तिल्दा-नेवरा में तिल्दा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) के नेतृत्व में भाजपा विधायक एवं मंत्री के तिल्दा स्थित बंगले का घेराव किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया।
घेराव को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर सीआरपीएफ जवानों की तैनाती के साथ तिल्दा थाना प्रभारी, तहसीलदार एवं एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने *“भाजपा तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी” और “भाजपा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी”* जैसे नारे लगाते हुए जोरदार विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर अपने वादों से मुकरने तथा क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है।

घेराव के दौरान प्रमुख रूप से तिल्दा बायपास निर्माण, तिल्दा-जोटा मार्ग पर ओवरब्रिज के स्थान पर अंडरब्रिज निर्माण, क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा पर रोक तथा भू-माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध जमीन कब्जे जैसे मुद्दे उठाए गए।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि तिल्दा एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित अवैध गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाए और आम जनता को राहत दी जाए।

कार्यक्रम में शहर ब्लॉक अध्यक्ष अजितेश शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, पप्पू बंजारे, शैलेश नितिन त्रिवेदी, जनक राम वर्मा सहित कई कांग्रेस नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई