मनेंद्रगढ़ में अवैध सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

SHARE:

सिटी कोतवाली पुलिस की दबिश, सट्टा पट्टी और नगदी बरामद
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/मनेंद्रगढ़
जिले में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को सट्टा पट्टी काटते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन एवं पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग अवैध सट्टा गतिविधि में संलिप्त हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को सट्टा लिखते हुए पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों में रवि जायसवाल (39 वर्ष) सब्जी मंडी मनेंद्रगढ़, अशोक बैसवाल (32 वर्ष) गौटिया पारा लालपुर और मो. खलील (22 वर्ष) साई बाबा तिराहा,जेकेडी रोड मनेंद्रगढ़ शामिल हैं, जो मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगदी राशि जप्त की है।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में शामिल टीम:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, सहायक उप निरीक्षक चेतन राम रजवाड़े, प्रधान आरक्षक प्रिंस राय, नवीन तिवारी, सुनील रजक, आरक्षक मो. आजाद, विनोद टोप्पो, अरविंद तिवारी, विजय यादव, उत्तरा कश्यप, ज्ञानेश्वर रजवाड़े एवं सैनिक विनीत सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई