कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में 57200 रुपए के अवैध देशी मदिरा शराब सहित एक मोटर सायकल को जब्त किया गया।
वृत्त कसडोल में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी हर्ष संजय कश्यप उम्र 25 वर्ष ग्राम डमरू थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के कब्जे से 9 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य पांच होना पाया गया।वृत्त सिमगा में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी विरेन्द्र कुमार गेण्डरे ग्राम डोंगरिया थाना हथबंद के कब्जे से 32 पाव देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया।आरोपी सुभाष कुर्रे पिता मनोज कुर्रे उम्र 19 वर्ष ग्राम मोपकी चौकी निपनिया के कब्जे से 10.8 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं एक दोपहिया वाहन एचफफ डिलक्स क्रमांक सी जी 22जी 8158 जप्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 6,000 एवं दो पहिया वाहन का बाजार मूल्य 40,000 होना पाया गया।भाटापारा में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी रानू सोनवानी पिता रामगोपाल सोनवानी ग्राम गुर्रा थाना भाटापारा ग्रामीण के कब्जे से 30 पाव देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 3,000 होना पाया गया। सभी आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) 59 (क) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार साहू मनराखन नेताम विनोद कुमार बांधे आबकारी मुख्य आरक्षक राधागिरी गोस्वामी नगर सैनिक दुर्गेश्वरी कुर्रे दुर्गा ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







