नगर के प्रमुख स्थानों पर प्याऊ तथा रेलवे गेट के दोनों तरफ छांव की व्यवस्था करने की मांग

SHARE:

नवनियुक्त एल्डरमैन हषिता विनय राजपूत ने सीएमओ से की मांग
खिरकिया। स्थानीय नगर परिषद की नवनियुक्त एल्डरमैन एवं भाजपा नेत्री हर्षिता विनय राजपूत ने जनहित के मद्देनजर सीएमओ के समक्ष दो प्रमुख मांग रखी है। उन्होंने कहा है कि बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए राहगीरों की सुविधा के लिए खिरकिया एवं छीपाबड़ के सभी प्रमुख स्थानों एवं चौक-चौराहे पर पीने के पानी के लिए अस्थाई प्याऊ स्थापित करें। ताकि राहगीर सहित अन्य लोगों को गर्मी में पीने का पानी उपलब्ध हो सके। एल्डरमैन श्रीमती राजपूत ने कहा कि नगर के बाजार क्षेत्र सहित मेन रोड एवं चौक-चौराहों पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीरों का आवागमन होता है। परंतु पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी होती है। इसलिए नगर परिषद द्वारा प्रमुख स्थानों पर अस्थायी प्याऊ प्रारंभ करना जरूरी है। जिससे लोगों को पीने का ठंडा पानी मिल सकें। एल्डरमैन श्रीमती राजपूत ने नगर परिषद के सीएमओ रे रेलवे गेट के दोनों तरफ छावं की व्यवस्था करने की मांग भी है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के द्वारा हर वर्ष नगर के रेलवे गेट के दोनों तेज धूप एवं गर्मी के बचाव के लिए छांव की व्यवस्था की जाती है। जिससे रेलवे गेट बंद होने के दौरान दोनों तरफ खड़े हुए नागरिकों को राहत मिलती है। परंतु अभी तक नगर परिषद ने छांव की व्यस्था नहीं की है। तेज धूप को देखते हुए जल्द ही छांव की व्यवस्था की जाना आवश्यक है। ताकि गर्मी से नगरीय क्षेत्र के अलावा बाहरी लोगों को भी राहत मिले।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई