कलेक्ट्रेट सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित प्रधानमंत्री के उद्बोधन का हुआ लाईव टेलीकास्ट

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली | कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव टेलीकास्ट किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं और पहलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक एतिहासिक कदम है जिनके माध्यम से लोकतंत्र में महिलाओ की भागीदारी को मजबूती मिलेगी। लोकतंत्रिक संरचनाओ में महिलाओ को बढ़ावा देने के लिए आरंक्षण की आवश्यकता है। जिस तरह से स्थानीय निकायों में महिलाओ ने अपनी सफलता पूर्वक सहभागीता निभाई है उसी तरह लोकसभा, विधानसभा में भी अपनी उपस्थिति देकर लोकतंत्र को मजबूत करेगी। कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति को अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर श्री गौरव बैनल, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपलन अधिकारी जगदीश गोमे, महिला बाल विकास सहित नारीशक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई