केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने विधानसभा क्षेत्र के बाकानेर और सिंघाना खरीदी केंद्रों पर गेहूं खरीदी प्रारंभ करने की मांग की है।
डॉक्टर अलावा ने बताया कि पूर्व में इन केंद्रों पर गेहूं खरीदी की जाती रही है, किंतु इस वर्ष पर प्रशासन द्वारा इन केंद्रों पर खरीदी ना कि जाकर मनावर के मिर्ची मंडी में गेहूं की खरीदी की जा रही है जो सिंघाना और उमरबन से लगभग 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे किसानों के समय और धन की बर्बादी होती है! प्रशासन के गलत निर्णय के कारण भारतीय किसान संघ सिंघाना, उमरबन सहीत क्षेत्र के समस्त किसानों में रोष व्याप्त है तथा वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य है जिससे कभी भी स्थिति गंभीर हो सकती है।
डॉ .अलावा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, मुख्य सचिव अनुराग जैन एवं धार कलेक्टर को पत्र लिखकर सिंघाना एवं बाकानेर खरीदी केंद्रों पर पुनः खरीदी प्रारंभ करने की मांग की है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







