दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीप सिवनी
लखनादौन सिवनी विशेष खोजी रिपोर्ट ब्यूरो चीफ लखनादौन की गलियों में इन दिनों इंसान की सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ हो रहा है। नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए यहाँ पैथोलॉजी लैब्स का एक ऐसा मायाजाल बिछ गया है जहाँ डॉक्टर सिर्फ कागजों पर ‘जिंदा हैं लेकिन लैब में हकीकत कुछ और ही है फर्जी रजिस्ट्रेशन और उधार की डिग्रियों के सहारे चल रहा यह खेल अब मरीजों की जान पर भारी पड़ने लगा है
रेंट-पर-डिग्री’ का नया गेम डॉक्टर नदारद रिपोर्ट तैयारबीखबर की तह में जाने पर जो सच सामने आया है वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। लखनादौन क्षेत्र में संचालित अधिकांश लैब्स में ‘रेंट पर डिग्री का मॉडल चल रहा है नाम बड़े दर्शन खोटे लाइसेंस के लिए किसी बड़े शहर के पैथोलॉजिस्ट MBBS/MD की डिग्री का इस्तेमाल होता है गायब डॉक्टर कागजों पर दर्ज विशेषज्ञ डॉक्टर महीने में एक बार भी लैब की शक्ल नहीं देखते खतरनाक लापरवाही लैब का संचालन बिना किसी अनुभव वाले तकनीशियन या नौसिखिए कर रहे हैं बिना किसी विशेषज्ञ निगरानी के खून और पेशाब की रिपोर्ट धड़ल्ले से प्रिंट की जा रही हैं नियमों का ‘पोस्टमार्टम प्रशासन की नाक के नीचे खेल मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और माननीय हाईकोर्ट के आदेशों को लखनादौन के ये लैब संचालक अपने जूतों तले रौंद रहे हैं कानून कहता है: पैथोलॉजी लैब केवल विशेषज्ञ की मौजूदगी में ही चलेगी रिपोर्ट पर उनके असली हस्ताक्षर होने चाहिए
हकीकत लखनादौन में तकनीशियन ही डॉक्टर है वही जांचकर्ता है और वही यमराज का दूत बना बैठा है लखनादौन की लैब्स का कच्चा चिट्ठा जब पैथोलॉजी रिपोर्ट ही गलत होगी तो डॉक्टर इलाज क्या करेगा गलत रिपोर्ट के आधार पर दी गई दवाएं किसी भी स्वस्थ इंसान के गुर्दे और लीवर को फेल कर सकती हैं लखनादौन की जनता अनजाने में इन स्लो पॉइजन सेंटर की शिकार हो रही है प्रशासन की चुप्पी पर सुलगते सवाल आखिर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की आंखों पर पट्टी क्यों बंधी है क्या विभाग को इन फर्जी रजिस्ट्रेशन की जानकारी नहीं है क्या इन लैब संचालकों को किसी रसूखदार का संरक्षण प्राप्त है
क्या किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागेगा निष्कर्ष: अब आर-पार की लड़ाई लखनादौन में चल रहा यह फर्जीवाड़ा स्वास्थ्य व्यवस्था के नाम पर काला धब्बा है यह खबर उन जिम्मेदारों के लिए चेतावनी है जो अपनी जेबें भरने के लिए जनता को मौत के मुँह में धकेल रहे हैं अब जरूरत है कलेक्टर सिवनी और स्वास्थ्य विभाग के कड़े एक्शन की ताकि इन फर्जी दुकानों’ पर ताला लगे और मासूमों की जान बच सके
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







