भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय एवं समानता के महान प्रतीक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाज़ार द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे की उपस्थिति में समस्त कांग्रेसजनो ने स्थानीय अंबेडकर चौक, कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए, जहां डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय में डॉ. अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर जी ने संविधान के माध्यम से देश को सामाजिक न्याय, समानता एवं अधिकारों की मजबूत नींव प्रदान की। आज के दौर में उनके विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है, जब समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा एवं संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान की रक्षा, सामाजिक समरसता एवं सभी वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी इसी मार्ग पर निरंतर कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यदु, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल , गोल्डी मारईया , युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, जिला महामंत्री जितेंद्र नवरत्न, लंकेश साहू, अविनाश मिश्रा, अभिषेक पटेल, आयुष भातपहरी, नीरज बांधे, रविन्द्र नामदेव, पार्षद सुरेश धृतलहरे, शेखर गुप्ता, संतोष तिवारी, तिलक कन्नौज, देवेंद्र बंजारे, यशवंत वर्मा, चितेश्वर साहू,छल्ला साहू, भेनू प्रसाद साहू, प्रेमलता बंजारे, पद्मेश्वरी साहू, कलेंदी वर्मा, अरुण कन्नौज, लक्ष्मी नारायण टंडन, सुखदेव साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अंत में जिला अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही एक सशक्त, समतामूलक और संवैधानिक भारत का निर्माण संभव है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई