सरदारपुर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर योजना के अंतर्गत विकासखंड सरदारपुर के माही सेक्टर क्रमांक 3 ग्राम लाबरिया में नवांकुर संस्था महिला विकास संस्था के कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष द्वारा कार्यालय का बोर्ड स्थापित किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य, जनजागरूकता अभियान एवं विकास गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
संस्था द्वारा क्षेत्र में सामाजिक विकास और जनहित कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया । उक्त जानकारी कार्यालय सहायक रौशनी पंवार ने दी ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







