रामपुरा में तीन चरणों मे जनगणना प्रशिक्षण 15 मई से शुरू होगा

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान रामकरण सूर्यवंशी जिला रिपोर्टर
रामपुरा!
रामपुरा तहसीलदार श्री मृगेंद्र सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया जनगणना निदेशालय, भोपाल से नियुक्त नीमच जिले के जनगणना प्रभारी श्री संदीप घोरे द्वारा आगामी जनगणना प्रशिक्षण जो तीन चरणों में दिनांक 15 मई 2026 से शुरू होकर 25 मई 2026 तक चलने वाला है। जिसमें तहसील रामपुरा के 178 सुपरवाइजर और प्रगणक तथा नगर परिषद रामपुरा के 43 सुपरवाइजर और प्रगणक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। और भारत की जनगणना के प्रथम चरण में रामपुरा ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में मकान का सूचीकरण का कार्य करेंगे। उक्त निरीक्षण के दौरान रामपुरा तहसीलदार श्री मृगेंद्र सिसोदिया जनगणना, फील्ड ट्रेनर श्री रामस्वरूप अहिरवार,श्री भरत धनगर ,जनगणना लिपिक श्री राम प्रताप सिंह अर्गल, पटवारी श्री अर्जुन पाटीदार पटवारी, श्री अरुण मेघवाल , नगर पालिका रामपुरा के तकनीकी सहायक श्री नरेंद्र सूर्यवंशी उपस्थित रहे।
जनगणना के प्रथम चरण में प्रगणकों और सुपरवाइजर को गहन प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय के निर्देश अनुसार दिया जाएगा जिसमें प्रत्येक प्रगणक का प्रशिक्षण तीन दिन तक लगातार सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक ग्रहण रूप से चलेगा जिसमें प्रत्येक बिंदु पर स्पष्टीकरण जानकारी अध्ययन और प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑनलाइन नक्शा बना और मकानों का सूचीकरण किया जाएगा

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई