दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) के राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित होने पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज का सदर बाजार के क्षेत्रीय नागरिकों ने भव्य अभिनंदन किया। सदर बाजार स्थित श्री जी बाबा ब्राह्मण भवन में समस्त मित्र मंडल सदर बाजार के तत्वावधान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव सचिव नरेन्द्र भारद्वाज को क्षेत्रीय नागरिकों ने 11 किलो फूलों के हार, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि आरएसएस के वरिष्ठ स्वंयसेवक विनय शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र भारद्वाज का इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) का राष्ट्रीय सचिव बनना मथुरा व प्रदेश के पत्रकारों के लिए गर्व की बात है। पार्षद सुभाष यादव ने कहा कि उनके अनुभव से पत्रकारिता हितार्थ को एक नई मजबूती मिलेगी। सम्मानित होने के बाद नरेन्द्र भारद्वाज ने पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने और उन्हें एकजुट करने का संकल्प दोहराया। अन्य वक्ताओं ने उनके निर्वाचन पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता के हितार्थ बताया। इस दौरान क्षेत्र के नेहरू पंडित, रविन्द्र भारद्वाज, रतन यादव, विनोद यादव,कपिल यादव, राजू यादव, अनिल अग्रवाल, देवेंद्र सक्सेना, सतीश यादव, पार्षद सुभाष यादव,पार्षद विष्णु सैनी, मुकेश राजपूत, इंदर सिंह यादव, विजय किशोर शर्मा, भूरा यादव, अनन्य भारद्वाज, नारायण सिंह यादव, पूर्व संभासद, राधेलाल यादव, पूर्व संभासद दलजीत यादव, अनिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रामस्वरूप सैनी, चिन्टू शर्मा, रमेश सैनी, सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक व व्यापारी मौजूद रहे। समारोह का सफल संचालन देवेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







