दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सारंगढ़ 15 जुलाई। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के रायगढ़ जिले की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के सम्मान में सारंगढ़-बिलाईगढ़ वैष्णव समाज द्वारा खम्हारडीह में भव्य आत्मीय स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह में समाज के वरिष्ठ संरक्षक श्री तुलसी दास बुढ़िया, श्री सुरेश दास जी एवं श्री मनमोहन जी, श्के सान्निध्य में रायगढ़ जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा वैष्णव, जिला महासचिव श्री दिव्यशंकर बैरागी, युवा अध्यक्ष श्री प्रफुल बैरागी, तमनार सचिव श्री ओमप्रकाश जी सहित संपूर्ण टीम का पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकता, संगठन और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई। साथ ही समाज के विकास, युवाओं की भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष श्री लखन दास वैष्णव महासचिव विश्वनाथ बैरागी, कोषाध्यक्ष श्री जीतेन्द्र वैष्णव, उपाध्यक्ष श्री लकेश्वर वैष्णव उपाध्यक्ष श्री ईश्वर दास वैष्णव, सरिया मंडल अध्यक्ष श्री पूर्ण चंद वैष्णव बरमकेला अध्यक्ष श्री मोहर दास वैष्णव सचिव श्री वासुदेव वैष्णव, सारंगढ़ मंडल उपाध्यक्ष श्री सुदामा वैष्णव, कोसिर पदाधिकारी श्री नारायण वैष्णव, श्री धर्मेंद्र वैष्णव सहित सैंकड़ो वैष्णव जन उपस्थित रहे।समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्यों, महिलाओं एवं युवाओं का भी सम्मान किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने नवगठित जिला कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







