जिला- धार से पाटीदार की रिपोर्ट
मनावर निप्र:-
गोकुलधाम गौशाला कालीकिराय ( मनावर ) द्वारा ग्राम लोनी में नवीन गौशाला का भूमि पूजन पूर्व में जन समुदाय एवम स्वामी शांतिप्रियदास दास जी महाराज, हनुमान मंदिर दाहोद ,जिला अध्यक्ष ग्रामीण चंचल पाटीदार , वेद लक्षणा गौ रक्षा संगठन जिला – धार के अध्यक्ष विजय पटेल के संरक्षण मे प्रारंभ हुआ था। मां चामुंडा मंदिर के परिसर में कार्य को अंजाम देने के लिए बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए। सर्वप्रथम गौशाला मे गऊ माताओ के निवास के लिए सैड का निर्माण, चारा रखने के लिए कोठी बनाना ,गौ माता के लिए पानी पीने के लिए हलाव बनाना और 27 जुलाई को गौसेवा सम्मान के लिए एसडीएम को ज्ञापन देना। उक्त चारो बिंदुओं के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किए गए।
सर्वप्रथम मां अम्बे जी एवं श्रीहनुमान जी के मंत्र से प्रार्थना की गई। उसके पश्चात बैठक प्रारंभ की गई। गौशाला के प्रमुख लक्ष्मण मुकाती,जितेंद्र सोनी, हरिओम पाटीदार ,जगदीश पाटीदार अध्यापक,अशोक हम्मड, राजेंद्र पांडे, लेले बाबूजी, रमेश कुशवाहा ,रमेश जीराती, गिरीश दीक्षित, रमेश पाटीदार, अजय पाटीदार सचिन पाटीदार, निलेश जैन, चेतन प्लाजा के शर्मा आदि उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







