बलौदा बाजार में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, बारिश भी नहीं डिगा सकी श्रद्धालुओं का उत्साह

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदा बाजार में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। जगन्नाथ यात्रा मावली माता मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए वापस मावली माता मंदिर पहुंची वहीं इस्कॉन बलौदा बाजार द्वारा भी जगन्नाथ यात्रा निकल गई बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथयात्रा में शामिल हुए।
सुसज्जित रथ पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा विराजमान थे। पूरे यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत की व्यवस्था की गई। भजन-कीर्तन और धार्मिक धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ रथ को खींचा और भगवान जगन्नाथ के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। रथयात्रा के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा। देशभर में आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment