विधायक की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक व्यापारी हुए भाजपा में शामिल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी

शिवपुरी । बुधवार शाम पिछोर नगर के युवा व्यापारी वर्ग ने स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी मैं शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा में शामिल होने वाले लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को विधायक ने कमल के फूल का गमछा पहनकर सदस्यता की शपथ दिलाई भाजपा में शामिल होने वाले सुदामा डेंगरे, प्रमोद डेंगरे तथा विनोद डेगरे आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम विधायक लोधी की कार्यशैली से प्रभावित हैं मध्य प्रदेश में इस समय विधायक प्रीतम सिंह लोधी एक दमदार विधायक है। अपने कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा तन मन धन से तैयार रहते हैं। सदस्यता ले रहे लोगों ने कहा कि विधायक प्रीतम सिंह राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक व्यक्ति हैं व्यापारी सुदामा डेगरे ने कहा कि विधायक की अगुवाई में अनेक कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए तैयार है। आगे एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें 500 से अधिक की संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता लेंगे और आने वाले समय में समर्थकों की एक बहुत बड़ी संख्या भाजपा में लाएंगे बताया जाता है कि उक्त भाजपा में शामिल होने वाले लोग पिछोर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष के परिजन चचेरे भाई है इसी क्रम में विधायक पीतम सिंह लोधी ने सुदामा डांगरी को व्यापारी मंडल का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया भाजपा की सदस्यता ग्रहण के इस मौके पर विधायक के समर्थकों ने आतिशबाजी कर मिठाइयां भी बांटी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment