मोहन गुर्जर (मनोज)
8435117353
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ़
मंदसौर भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा गुरुवार को मंदसौर नगर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग पर भगवान जगन्नाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
रथयात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर सेवा भाव का परिचय देते हुए स्वयं झाड़ू लगाकर मार्ग पर बिखरे फूलों को हटाती हुई दिखाई दीं। उनके इस कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए इसे स्वच्छता और सेवा का प्रेरणादायी संदेश बताया।
यात्रा मार्ग पर शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार, शीतल पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा का पुष्पवर्षा और आरती के साथ भव्य स्वागत किया गया।
रथयात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। यात्रा प्रारंभ होने से पहले ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर दिए गए थे तथा पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी समय-समय पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति, भक्ति, सेवा और सामाजिक सहभागिता के बीच निकली भगवान श्री जगन्नाथ की यह रथयात्रा नगरवासियों के लिए आस्था और एकता का प्रतीक बन गई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







