दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो, नीरज बिदुआ
बरेली । नगर के खिरिया मोहल्ला निवासी इमरान खान के ऊपर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी नवेद खान निवासी खिरिया मोहल्ला के द्वारा जान से मारने की कोशिश की गई। घटना को लेकर फरियादी इमरान खान के द्वारा थाने में 15 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमे फरियादी ने बताया कि लगभग दोपहर 01:30 बजे आरोपी नवेद खान ने पुरानी रंजिश के चलते उसे जान से मारने की मंशा से चाकू से पेट पर हमला किया था लेकिन मेरे द्वारा बचाव करने के दौरान मेरी दो उंगलियां गंभीर रूप से कट गईं। साथ ही आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने की कोशिश एवं धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के तत्काल बाद पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर महज दो घंटे में आरोपी नवेद खान को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि आरोपी नावेद खान आदतन अपराधी है । पूर्व में भी इसके द्वारा शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने एक युवक के ऊपर छुरी से हमला किया था । जिसे पुलिस ने महज घटना के 2 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करने के साथ ही आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता, उपनिरीक्षक मनोज धुर्वे , सहायक उपनिरीक्षक सोन सिंह, प्रधान आरक्षक अनिल अहिरवार, आ. मुकेश यादव एवं सैनिक विजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







