गनियारी मुक्तिधाम के पास अवैध रेत-मिट्टी उत्खनन पर कार्रवाई, जेसीबी जब्त

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग ने ग्राम गनियारी, तहसील सिंगरौली स्थित मुक्तिधाम के समीप अवैध रेत एवं मिट्टी उत्खनन के मामले में कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की एक जेसीबी मशीन जब्त की है।
खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान जेसीबी को सुरक्षा की दृष्टि से सासन पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। विभागीय टीम मौके पर उत्खनित खनिज की मात्रा का आकलन कर रही है।खनिज विभाग के अनुसार जांच पूरी होने के बाद संबंधित वाहन एवं अवैध उत्खनन में शामिल लोगों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment