विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक सुदेश राय

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विधायक सुदेश राय ने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट वार्ता की। उन्होंने मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र में जारी जनहितेशषी विकास कार्यों और आगामी विकास योजना की जानकारी दी।
विधायक सुदेश राय ने शहरी और ग्रामीण अंचलों में प्रस्तावित विकास योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति और धनराशि आवंटन को लेकर भी मुख्यमंत्री से विस्तार पूर्वक चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधायक सुदेश राय के द्वारा रखे गए जनहितेशी निर्माण कार्य योजनाओं को शीघ्र ही प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।
भेंट वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जनता की सुविधाओं के लिए होने वाले निर्माण कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक सुदेश राय ने हृदय से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment